Ballia Crime: दो लाख रुपए में पत्नी ने पति की कराई हत्या

बलिया। भीमपुरा नंबर एक में छह जून की रात विनोद सिंह की चाकू से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में स्वाट, सर्विलांस और भीमपुरा की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को बाहरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Jun 11, 2024 - 16:48
 0
Ballia Crime: दो लाख रुपए में पत्नी ने पति की कराई हत्या

बलिया। भीमपुरा नंबर एक में छह जून की रात विनोद सिंह की चाकू से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में स्वाट, सर्विलांस और भीमपुरा की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को बाहरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में किया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता सुनील सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी सुरूआँ मिसिरपुर थाना फत्तनपुर जिला प्रतापगढ़, जयप्रकाश यादव पुत्र स्व बलिराज यादव निवासी कल्यानपुर चरौंवा थाना भीमपुरा जनपद बलिया तथा मृतक की पत्नी अनीता सिंह पत्नी विनोद सिंह निवासी भीमपुरा नम्बर-1 थाना भीमपुरा जनपद बलिया बताया।

एसपी ने बताया कि छह जून की रात करीब 11:30 बजे विनोद सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो एक से बढ़कर एक खुलासे होने लगे। एसपी ने बताया कि विनोद सिंह की हत्या की साजिश उसकी पत्नी अनीता सिंह ने रची थी। पति की हत्या कराने के लिए पत्नी अनिता ने आरोपी सुनील सिंह को दो लाख रुपए में सुपारी दी थी। मृतक विनोद और अनीता के बीच शादी के बाद से ही मनमुटाव चल रहा था। कारण कि मृतक विनोद के आधे दर्जन से अधिक महिलाओं से अवैध संबंध थे। वह अपनी प्रॉपर्टी बेचकर ऐशो आराम की जिंदगी जीता था। इस बात से नाराज अनीता अपने बेटे के साथ मुंबई में रहती थी। अनीता को इस बात का डर था की कही अय्याशी के चक्कर में उसका पति पूरी प्रॉपर्टी ही न बेच दे।

इसके बाद अनीता ने मुंबई में ही प्रतापगढ़ के रहने वाले अभियुक्त सुनील सिंह, अजय चौहान और सनी चौहान के साथ मिलकर पति विनोद को मारने की योजना बनाई। डील के मुताबिक अनीता सिंह ने अपने पति की हत्या के लिए सुनील सिंह को एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया और शेष धनराशि कैश देने का वादा किया। घटना के दिन विनोद के घर में रहने वाले किराएदार ने जयप्रकाश ने रेकी कर भाड़े के हत्यारों को घर के अंदर भेजा और उसके बाद तीनों हत्यारे ने मिलकर विनोद सिंह की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

जिसमें पुलिस ने मृतक की पत्नी व हत्या की साजिशकर्ता अनीता सिंह, सुनील सिंह और किराएदार जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जबकि दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। वही घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी ने दस हज़ार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow