इटावा: परिवार में कोहराम मच गया जब तीन साल की मासूम छत पर खेलते समय अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई

इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव में गुरुवार शाम आंधी के दौरान छत पर खेल रही तीन साल की बच्ची अचानक छत से गिर गई।

May 31, 2024 - 17:47
 0
इटावा: परिवार में कोहराम मच गया जब तीन साल की मासूम छत पर खेलते समय अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई

इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव में गुरुवार शाम आंधी के दौरान छत पर खेल रही तीन साल की बच्ची अचानक छत से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसका पीजीआई में उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत घोषित कर दी। परिजनों में कोहराम मच गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की तीन साल की बेटी गौरी गुरुवार रात अपने दो मंजिला मकान की छत पर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय आंधी आ गई।

आंधी आने पर अन्य बच्चे छत से नीचे आ गए। हालांकि गौरी ऊपर ही रही। आंधी के दौरान गौरी छत से सीमेंट के फर्श पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो वे उसे उपचार के लिए पीजीआई ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत घोषित कर दी। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow