बलिया: गंगा में डूबा युवक, हुई भयावह घटना, मचा हड़कंप

लक्ष्मणपुर, बलिया: शौच के लिए जाते समय युवक गंगा नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया

May 28, 2024 - 16:19
 0
बलिया: गंगा में डूबा युवक, हुई भयावह घटना, मचा हड़कंप

लक्ष्मणपुर, बलिया: शौच के लिए जाते समय युवक गंगा नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास बरकाखेत गांव का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पलिया खास बरकाखेत गांव निवासी रामायण यादव का पुत्र राम विशेक यादव (34) गांव के अन्य लोगों के साथ बैठा था। उसने साथ वालों से कहा कि वह शौच के लिए जा रहा है, लेकिन कुछ घंटे तक वह नहीं दिखा। राम विशेक कहां रुका है, यह जानने के लिए वह अपने साथियों के साथ गंगा घाट की ओर चल पड़ा। 

गंगा घाट पर पहुंचकर राम विशेक को डूबा देख उनके होश उड़ गए। लोग उसे निकालने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक एक बेटी और दो बेटों का पिता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow