किशोर को बचाने में डूबी दो सगी बहनों का शव बरामद, रो पड़ा हर दिल

अंबेडकरनगर : बड़ी बहन के बेटे को बचाने की जद्दोजहद में सरयू नदी में डूबी दोनों बहनों का शव तीसरे दिन शनिवार एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। जबकि बच्चे का शव शुक्रवार को ही देर शाम बरामद कर लिया गया था।

Jun 8, 2024 - 21:43
 0
किशोर को बचाने में डूबी दो सगी बहनों का शव बरामद, रो पड़ा हर दिल

अंबेडकरनगर : बड़ी बहन के बेटे को बचाने की जद्दोजहद में सरयू नदी में डूबी दोनों बहनों का शव तीसरे दिन शनिवार एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। जबकि बच्चे का शव शुक्रवार को ही देर शाम बरामद कर लिया गया था।

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर घाट स्थित सरयू नदी में 6 जून को दोपहर में नदी में स्नान करते समय डूबने की हुई घटना में 13 वर्षीय धोनी निवासी चौतरा गोरखपुर,18 वर्षीय रेशम तथा 20 वर्षीय शीलू निवासी नरवा पीतांबरपुर डूब गए थे। मृतक रेशम और शीलू दोनों सगी बहने थी। दोनो मृतक धोनी की मौसी हैं।

बताया जा रहा है कि अपनी मां के साथ नरवा पीताम्बर पुर ननिहाल आया धोनी सभी के साथ गुरुवार को सरयू नदी में स्नान करने के लिए पहुंँचा था। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण धोनी नदी की गहराई में चले जाने से डूबने लगा। इसे देखकर बचाव की जद्दोजहद में जुटी रेशम और शीलू खुद अपने को भी संभाल नहीं पाई और नदी में डूब गयी। धोनी की मांँ के गुहार पर मौके पर पहुंँचे लोगों ने बचाव के तमाम प्रयास करने के साथ मामले की सूचना पुलिस को दिया।

थोड़ी देर बाद ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकार आलापुर राम बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंँच गए। नदी में डूबे तीनो को स्थानीय लोगों के साथ गोताखोरों की मदद लेकर देर शाम तक तलाश कराया गया लेकिन तीनों मे से एक का भी पता नहीं लग सका। दूसरे दिन एसडीआरएफ की तीन टीमों एवं गोताखोर नदी में डूबे तीनों बच्चों के शव को ढूंढते रहे। देर शाम सिर्फ धोनी का शव बरामद किया गया था।एसडीआरएफ की तीन टीमों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तीसरे दिन भी नदी में डूबे बच्चो के शव को बरामद करने के लिए सुबह से नदी में उतर गए और कुछ घंटों में ही दोनों बहनों रेशम मिश्रा और शीलू मिश्रा का शव बरामद कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow